August 23, 2026

एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार

Share this

बिलासपुर/कोनी- जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार 100 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक बोरा फट्टी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं के साथ ही जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी।

21 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी कोनी स्थित एसबीआई बैंक के पीछे कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने मौके से सात आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दीनू भारती, गोलू भोई उर्फ विवेक, राज गढ़वाल उर्फ बिट्ट, मोहित अग्रवाल, आर्यन घृतलहरे, रिंकू कुमार और सचिन सूर्यवंशी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के फड़ और कब्जे से कुल 12,100 रुपये नकद बरामद किए।

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार दीवान सहित आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी और विजेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS