बिलासपुर/मोपका- मोपका क्षेत्र की रामकृष्ण कॉलोनी में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रखर मिश्रा पिता जितेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। प्रखर सीएमडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखर ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान गुरुवार शाम प्रखर की मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रखर ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया और इसके पीछे क्या वजह रही। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक द्वारा यह कदम उठाने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार