August 23, 2026

रतनपुर में आधी रात राहगीर से डंडे के दम पर लूट, 5 आरोपी पकड़े गए

Share this

बिलासपुर/रतनपुर- रतनपुर के महामाया चौक में राहगीर को रोककर डंडे के दम पर लूट करने वाले पांच आरोपियों तक पुलिस ने कुछ ही घंटों में पहुंच बना ली। रतनपुर पुलिस ने मामले में दो वयस्क आरोपियों राहुल दुबे (25) और पवन कुमार गौहर (19) सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1000 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 जब्त किया गया है।

ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान 17 अगस्त की रात इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर आया था। इलाज के बाद वह वापस घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचने पर ऑटो सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की।

युवराज ने पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने डंडे का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी पैंट से करीब 1200 रुपये निकालकर ऑटो से फरार हो गए।

रात में ही शुरू हुई आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए और ऑटो के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच में संदिग्धों के ईमलीभाठा, सरकंडा क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर राहुल दुबे, पवन कुमार गौहर सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने 1000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ सहित पुलिस टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS