August 23, 2026

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज

Share this

बिलासपुर। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं। रविवार 16 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे तक सभी 9 गेट की कुल ओपनिंग मिलाकर 6.00 मीटर रखी गई है। बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में बांध में पानी की आवक करीब 16,700 क्यूसेक बनी हुई है। इसके मुकाबले बांध के गेटों से लगभग 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस तरह बांध से कुल लगभग 41,080 क्यूसेक पानी बाहर निकाला जा रहा है।

वर्तमान में मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 358.60 मीटर दर्ज किया गया है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का लगभग 93.65 प्रतिशत है। पिछले सात घंटे के दौरान बांध के जलस्तर में करीब 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। पानी के बढ़ते दबाव और जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए गेटों से लगातार पानी का निकासी की जा रही है।

बताया गया है कि जलस्तर 358.32 मीटर तक आने तक बांध के गेट खुले रहने की संभावना है। यह स्तर करीब 92 प्रतिशत भराव के बराबर माना जा रहा है। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार गेटों को बंद किए जाने की संभावना है।

बांध में लगातार आ रही पानी की आवक को आगे जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से निकाले जाने की योजना है। बांध प्रबंधन द्वारा जलस्तर, पानी की आवक और डिस्चार्ज की लगातार निगरानी की जा रही है। गेटों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है।

मौजूदा स्थिति में बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा नदी एवं निचले इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS