बिलासपुर, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत न्यू कोऑपरेटिव भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की मातृशक्ति एवं सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आम, नीम, बरगद, पीपल, बेल तथा जामुन सहित कुल 15 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित महिलाओं ने पौधों की देखभाल एवं नियमित संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ट्रस्ट की मातृशक्ति प्रभारी शशि गुप्ता, रविता निर्मलकर, राम कुमारी यादव, उमा यादव, आरती केवट, लता देवांगन तथा सावित्री केवट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और लोगों से भी अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने की अपील की।
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव संकर्षण शरण (गुरुजी) ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी सदस्यों को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए प्राणवायु, छाया और प्राकृतिक संतुलन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ट्रस्ट ने समाज में हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार