August 23, 2026

तालाब में डूबने से युवक की मौत का मामला: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

Share this

बिलासपुर। तखतपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोखंडी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के भाई ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मृतक की पहचान सत्यप्रकाश कैवर्ट उर्फ़ आकांक्षा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के भाई संतोष केवट ने सकरी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार, 31 जुलाई की रात सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में हुई। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS