बिलासपुर, सिरगिट्टी- बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10,11,12 के मुख्य सड़क मे नाली निर्माण निगम के द्वारा कराया गया है यह नाली निर्माण लाखों, करोड़ों, रुपये के लागत से बनाया जा रहा है बरसात के दिनों में आम जनता को राहत मिले दिलाने के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा है।
पिछले दिनों पहले बारिश ने नाली निर्माण कार्य का पूरी तरीके से पोल खोल दिया है स्थानीय लोगो का कहना है कि नाली निर्माण होने के बाद भी घरों मे पानी घुस रहा है जिससे काफी लोगों का नुक़सान हुआ है बरसात के दिनो में भरने वाला पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा था लेकिन बरसात का पानी ने पूरी तरीके से पोल खोल दिया स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण सड़क के स्तर से उंचा कर दिया गया है।
इसके चलते वर्षों से बनी जल निकासी व्यवस्था पूरी तरीके से प्रभावित हो गई है स्थिति इतनी ख़राब हो गयी थी कि निर्माणधीन नाली के किनारों को तोडना पड़ा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाली निर्माण गुणवत्ताविहीन कार्य किया गया है सबसे बड़ी बात ये है कि जिम्मेदार अधिकारी इतने बड़े नाली निर्माण कार्य मै क्या ध्यान नहीं दिये? अगर ध्यान दिये है तो नाली गुणवत्ताविहीन कैसे बना बरसात के दिनों में पोल खुलने से स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है
बाईट
यह नाली निर्माण पूरी तरह से गुणवत्ता विहीन बन रहा है जिससे मै जांच की मांग करता हूं
सतनाम सिंह खनूजा
पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण
एसबीआई बैंक के पीछे जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, सात जुआरी गिरफ्तार