बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जारी सूची में सीपत निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सूर्यवंशी को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
राजू सूर्यवंशी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया है। इससे पहले वे जिला सचिव, ब्लॉक महामंत्री, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तथा जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद और जमीनी स्तर पर सक्रियता के कारण उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजू सूर्यवंशी ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि राजू सूर्यवंशी का परिवार भी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई है।
राजू सूर्यवंशी को जिला महामंत्री बनाए जाने पर सीपत सहित आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में अवश्य मिलेगा तथा जिले में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण