August 23, 2026

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन का असर — अब प्रदेश के SET पास छात्र होंगे लाभांवित पीएचडी में मिलेगा सीधा प्रवेश 

Share this

बिलासपुर -एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति महोदय एवं यूनिवर्सिटी ग्रंट्स कमीशन (UGC) के चेयरमैन के नाम सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा SET उत्तीर्ण छात्रों को पीएचडी में इंटरव्यू के आधार पर सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के हजारों छात्र लाभांवित होंगे।

एनएसयूआई द्वारा लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि SET पास विद्यार्थियों को अनावश्यक जटिल प्रक्रियाओं से राहत देते हुए सरल एवं पारदर्शी प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए।

इसी मांग को लेकर प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं यूजीसी को ज्ञापन सौंपा गया था।

 

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यह केवल संगठन की जीत नहीं बल्कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अधिकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी छात्रों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रहेगा, बताया गया कि पूर्व के ज्ञापन में भी सेट पास छात्रों को भी सीधे प्रवेश के लिए अवसर दिया जायेगा ।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर मिलेगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी छात्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in