August 23, 2026

बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL) सीजन-1 में जलवा बिखेरने को तैयार ‘मुखर्जी नाइट्स’, टीम ओनर आशु मुखर्जी ने जताया जीत का भरोसा

Share this

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में खेल और संस्कृति का एक अनोखा महासंगम होने जा रहा है। आगामी 4 जून से 7 जून 2026 तक गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में भव्य बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग (BBPL) सीजन-1 का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शहर की आठ प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें से सबसे मजबूत और आकर्षक दावेदार के रूप में ‘मुखर्जी नाइट्स’ (Mukherjee Knights) का नाम सामने आ रहा है।

​’मुखर्जी नाइट्स’ टीम के गर्वित ओनर (मालिक) और बिलासपुर के प्रतिष्ठित युवा श्री आशु मुखर्जी ने कहा:

​”बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि जैसा कि इसका मोटो है—’यह हमारे लिए एक त्योहार है।’ मुझे बेहद गर्व है कि ‘मुखर्जी नाइट्स’ इस ऐतिहासिक पहले सीजन का हिस्सा बनने जा रही है। हमारी टीम संतुलित है, खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर है और हमारा एकमात्र लक्ष्य मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करना है। हम बिलासपुर के खेल प्रेमियों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” मुखर्जी नाइट्स के शानदार प्लेयर्स 

कप्तान- सिद्धार्थ मुखर्जी 

VICE CAPTAIN- ऋषि कुमार 

-निखिलेश मुखर्जी 

-संकेत 

-रौनीत पाल 

-अभय मंडल 

-देवयान राय 

-विश्वनाथ मुखर्जी 

-आशंका पाल 

-KINGSHUK विस्वास 

-निरब राय 

-इशू चंदा 

-अभिषेक हालदार

बता दें कि इस 4 दिवसीय भव्य आयोजन में 120 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुल 15 मुकाबले और महिलाओं के लिए एक विशेष मैच (15+1) खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब (YouTube) पर किया जाएगा। इसके अलावा उद्घाटन और समापन समारोह में नामचीन हस्तियां (Celebrities) और हर दिन नए वीआईपी गेस्ट शिरकत करेंगे। दर्शकों के अनुभव को शानदार बनाने के लिए मैदान पर लाइव एलईडी प्रोजेक्टर और सराउंड साउंड की व्यवस्था भी रहेगी।

​’मुखर्जी नाइट्स’ के ओनर आशु मुखर्जी ने बिलासपुर के सभी खेल प्रेमियों, बंगाली समाज और नागरिकों से अपील की है कि वे भारी संख्या में मिनी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं और इस खेल उत्सव को सफल बनाएं।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in