August 23, 2026

स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

Share this

बिलासपुर, जरूरतमंद युवक-युवतियों के जीवन में नई खुशियां लाने के उद्देश्य से स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 7 मई को तिफरा स्थित सामुदायिक भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। संस्था द्वारा लगातार चौथे वर्ष इस सामाजिक पहल का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ कराया गया।

संस्था के पवन रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह समारोह में 5 से अधिक जोड़ों ने पंजीयन कराया था। सभी जोड़ों का विवाह पारंपरिक रस्मों और सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में वर-वधु पक्ष के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विवाह से जुड़ी सभी रस्में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निभाई गईं। बुधवार को चुलमाटी की रस्म पूरी की गई, जबकि गुरुवार को बारात निकाली गई। बैंड-बाजों और पारंपरिक गीतों के बीच निकली बारात ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

इस आयोजन में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में शामिल होकर सहयोग प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

स्वर्णिम प्रभात सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और मानवीय सहयोग का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in