August 23, 2026

महिला उद्यमियों के लिए नवागांव में एमडीए कार्यशाला आयोजित

Share this

बिलासपुर, 28 अप्रैल 2026/जिले के नवागांव कोटा में महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने और उनके उत्पादों की बिक्री व ब्रांडिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों एवं महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार विस्तार के लिए सक्षम बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर कोटा श्री ओंकार जायसवाल, पीआरपी ललिता सिंह और दीपा मरावी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक बदलाव का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। एमडीए जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद करती हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें बाजार विकास सहायता योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेले-प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्रांडिंग व पैकेजिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन, बी2बी और बी2सी मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री बढ़ाने के तरीके तथा सरकारी अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रहे। विशेषज्ञों ने सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण साझा करते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में जिलेभर से करीब 30 महिला उद्यमियों, एसएचजी प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित उद्यमों ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रतिभागियों ने कार्यशाला को प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में एएफसी इंडिया लिमिटेड से युनुस तंवर भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS