August 23, 2026

ई-रिक्शा चालकों को राहत: कांग्रेस नेताओं की पहल पर प्रशासन ने बढ़ाई समय सीमा

Share this

बिलासपुर महानगर में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को बड़ी राहत मिली है। ड्रेस कोड और लाइसेंस अनिवार्यता को लेकर चल रही सख्ती के बीच कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन ने समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यातायात विभाग द्वारा 25 अप्रैल तक ड्रेस कोड का पालन और लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके चलते करीब 10,000 से अधिक चालकों में चिंता का माहौल था।

ऑटो चालक संघ ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोकचंद श्रीवास के सामने रखा। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत चालक गरीब परिवारों से हैं और कम समय में ड्रेस व लाइसेंस बनवाना उनके लिए आर्थिक रूप से कठिन है। संघ ने प्रशासन से कम से कम 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत देने की मांग की।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, प्रवक्ता अभय नारायण राय और राजेंद्र शुक्ल के साथ प्रतिनिधिमंडल बनाकर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह से मुलाकात की। नेताओं ने चालकों की स्थिति को समझाते हुए समय बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने नाबालिग चालकों और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी रखी।

पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए चालकों को 5 मई तक की अतिरिक्त समय सीमा देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने की भी बात कही।

इस फैसले से ऑटो चालकों में राहत और संतोष का माहौल है। संघ के अध्यक्ष संजय खुरसायल सहित सभी सदस्यों ने कांग्रेस नेताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS