August 23, 2026

भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य स्वागत, टीम त्रिलोक श्रीवास की सराहनीय पहल

Share this

बिलासपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर में उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया। अशोकनगर सरकंडा से परशुराम सेवादार समिति द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा का रामसेतु के पास विशेष आयोजन कर भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में टीम त्रिलोक श्रीवास – धर्म जागृति मंच, छत्तीसगढ़ एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और श्रद्धालुओं के लिए लीची शरबत का वितरण किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और युवा शामिल हुए। प्रमुख रूप से पंडित राजेंद्र शुक्ला, जी. एल. राजकुमार श्रीवास, नवीन दुबे, मनीष भट्ट, प्रियंक शराफ, मंगल वाजपेई, विवेक पांडे, जीत सिंह, बिट्टू यादव, मणि शंकर शर्मा, विकास श्रीवास, अश्वनी श्रीवास, प्रकाश श्रीवास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिनमें श्रीमती शांति उपाध्याय, श्रीमती पिंकी बत्रा और सुश्री निरुपमा बाजपेई प्रमुख रहीं। इसके अलावा अधिवक्ता सुरेश गौतम, अधिवक्ता कृष्णदत्त तिवारी, अजय गुप्ता, शुभम तिवारी, आयुष तिवारी समेत सैकड़ों लोग इस आयोजन के साक्षी बने।

पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक उत्सव को भव्यता दी, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और समर्पण की भावना को भी मजबूत किया।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in