बिलासपुर में 14 अप्रैल को संत शिरोमणि 1008 श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय विशाल शोभायात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज एवं संभागीय श्रीवास समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से सेन समाज के हजारों लोग शामिल होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास करेंगे। यह शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, सिटी कोतवाली, मानसरोवर चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, देवकीनंदन चौक, नेहरू चौक और मुंगेली नाका चौक होते हुए मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला पहुंचेगी।
धर्मशाला में पहुंचकर यह शोभायात्रा एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जाएगी। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेंगी, जो संत सेन जी महाराज के जीवन और उनके उपदेशों को प्रदर्शित करेंगी। सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज की प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुति देंगी।
इसके अलावा कार्यक्रम में जिले के विधायक और सांसद भी शामिल होकर अपना उद्बोधन देंगे। समाज की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान भी इस अवसर पर किया जाएगा। शोभायात्रा के मार्ग में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व सेन समाज और श्रीवास समाज के पदाधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण