August 23, 2026

बिलासपुर दौरे पर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार; पत्नी अंजलि, बेटी और बहू ने बैगाओं के जीवन को करीब से देखा

Share this

बिलासपुर, भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचा। मंगलवार की दोपहर में उनका पूरा परिवार मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव पहुँचा।बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डॉ अंजलि तेंदुलकर ने बैगा आदिवासी परिवार से भेंट मुलाकात की। इस दौरान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार बैगा परिवार से बातचीत की।विभिन्न विषयों में स्थानीय लोगों से की चर्चा ,इस दौरान गांव में संचालित फुलावारी केंद्र का अवलोकन किया।

वहीं ट्रायबल बच्चों के शिक्षा स्वास्थ और पोषण की चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार मंगलवार की सुबह 5:30 बजे पहुंचा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया।परिवार ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया तेंदुलकर ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों के जीवन, रहन-सहन और भाषा शैली को करीब से देखने और समझने की कोशिश की।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in