August 23, 2026

पौंसरा (बेलतरा) में 12 अप्रैल को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनभागीदारी की अपील

Share this

बिलासपुर। जनसेवा और मानवता के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए अर्पित रक्तदान एवं जन कल्याण सेवा समिति बिलासपुर एवं श्री राम ब्लड कंपोनेंट सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम पंचायत पौंसरा (बेलतरा) स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अटल बाजार में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर “जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका

इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष भुवन पटेल, उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू, सचिव नारायण साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, तरुण पटेल, राजेंद्र धुरी, समीर यादव एवं सीमा कोलते सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जो इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रक्तदान के फायदे भी बताए गए

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन संतुलित रहता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। एक यूनिट रक्त से 3 से 4 लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

कौन कर सकता है रक्तदान

स्वस्थ व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है और वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, वे रक्तदान कर सकते हैं। पुरुष हर 3 माह में और महिलाएं निर्धारित अंतराल में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती हैं।

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं।

यह शिविर न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बनेगा, बल्कि क्षेत्र में मानवता, सेवा और जागरूकता का मजबूत संदेश भी देगा।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS