August 23, 2026

अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026 का भव्य आयोजन 5 अप्रैल को

Share this

बिलासपुर में फिटनेस, स्वास्थ्य और साइक्लिंग संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026” का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 5:30 बजे किया जा रहा है। यह 25 किलोमीटर की सायकल रेस होगी, जिसका स्टार्टिंग पॉइंट मुंगेली नाका ग्राउंड, बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

इस प्रतियोगिता में पुरुष (गियर एवं बिना गियर सायकल) और महिला वर्ग की रेस आयोजित की जाएंगी। विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—

• पुरुष वर्ग: ₹10,000, ₹7,000, ₹5,000

• महिला वर्ग: ₹5,000, ₹3,000, ₹2,000

इसके अतिरिक्त, टॉप 10 पुरुष प्रतिभागियों एवं टॉप 6 महिला प्रतिभागियों को विशेष नकद सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट एवं फिनिशर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बिलासपुर के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि ठहरने एवं भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

इस आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों का सहयोग प्राप्त है, जिनमें Care N Cure Multispeciality Hospital, D.D. Tiwari Memorial Mahadev Hospital, J.J Hospital, Acharya Institute, Hardeep Cycles, Barsainya Traders एवं Chhattisgarh Chamber of Commerce & Industries शामिल हैं।

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन ऑनलाइन QR कोड के माध्यम से किया जा सकता है। पंजीयन शुल्क पुरुष वर्ग के लिए ₹299 एवं महिला वर्ग के लिए ₹149 निर्धारित किया गया है।

आयोजकों का परिचय

इस भव्य आयोजन के प्रमुख आयोजक संतोष गुप्ता, प्रदीप साहू एवं CGSMS (Chhattisgarh Social Media Society) हैं।

• संतोष गुप्ता एक Guinness World Record holder हैं, जिन्होंने गोल्डन क्वाड्रिलेटरल को मात्र 24 दिनों में पूरा कर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी यह उपलब्धि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

• प्रदीप साहू लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “Chhattisgarh Guide” (Instagram एवं Facebook) का संचालन करते हैं और वे IIT Kanpur के पूर्व छात्र (Alumnus) भी हैं।

आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, खेल और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

आयोजकों ने बिलासपुर एवं आसपास के सभी नागरिकों से इस सायक्लोथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

संपर्क सूत्र:

मो.: 9098999907

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS