August 23, 2026

आदित्य प्रॉपर्टीज़ का शुभारंभ: हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर भव्य उद्घाटन

Share this

बिलासपुर, बिलासपुर जिले के कोनी क्षेत्र में हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड पर “आदित्य प्रॉपर्टीज़” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास उपस्थित रहे, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं। उनके करकमलों द्वारा इस नए प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास एवं पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू द्वारा किया गया, जो इस नए प्रतिष्ठान के संचालक भी हैं। उद्घाटन समारोह में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक और उत्सव का माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। यहां शिक्षा संस्थानों की बढ़ती संख्या और हरियाली के कारण यह इलाका आवासीय और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत आकर्षक बन चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि “आदित्य प्रॉपर्टीज़” के माध्यम से लोगों को विश्वसनीय और पारदर्शी तरीके से जमीन और मकान खरीदने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान संचालक शुभम श्रीवास ने मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सही मार्गदर्शन और भरोसेमंद संपत्ति विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन बिना किसी परेशानी के अपने सपनों का घर खरीद सकें।

इस अवसर पर सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास और आशीष श्रीवास सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। यह उद्घाटन न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत है, बल्कि क्षेत्र के विकास और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in