August 23, 2026

विधानसभा घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Share this

बिलासपुर, बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ द्वारा मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में आयोजित किया गया था। श्रीवास, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश के प्रभारी भी हैं, ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए सरकार के निर्णय का विरोध किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम में सचिन पायलट, दीपक बैज, चरण दास महंत, भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, विकास उपाध्याय और अरुण वोरा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

श्रीवास के साथ इस विरोध प्रदर्शन में मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, राम लखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, दादूराम लस्कर, चंद्र प्रकाश केसरवानी, सुखदेव तिवारी, हृदेश कश्यप, प्रशांत काशी, सोनू कश्यप, धनंजय कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास, लक्ष्मी यादव, राजेश यादव, राम प्रसाद केवट, रामप्रसाद चंद्राकर, प्रकाश कमल सेन, अन्नपूर्णा ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मनरेगा के नाम परिवर्तन को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यह योजना गरीबों और ग्रामीणों के हित से जुड़ी है, और इसके नाम में बदलाव करना जनता की भावनाओं के खिलाफ है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS