August 23, 2026

भाजयुमो बिलासपुर में करण पांडेय बने जिला कार्यसमिति सदस्य, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Share this

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस क्रम में बिलासपुर दक्षिण मंडल से जुड़े सक्रिय एवं समर्पित युवा कार्यकर्ता करण पांडेय को जिला कार्यसमिति सदस्य, बिलासपुर का दायित्व सौंपा गया है।

यह घोषणा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुसंशा पर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा की गई। नियुक्ति प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व के साथ किरण सिंहदेव जी एवं पवन साय जी के निर्देशन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशों का विशेष मार्गदर्शन रहा।

करण पांडेय लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मंडल स्तर पर विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है। उनकी सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

करण पांडेय की नियुक्ति से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी तथा युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच और सशक्त होगी। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS