August 23, 2026

देवरी खुर्द मंडल में कुलदीप रजक बने भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Share this

बिलासपुर -भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुलदीप रजक को भाजपा युवा मोर्चा, देवरी खुर्द मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

कुलदीप रजक को पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का करीबी माना जाता है। ऐसे में यह नियुक्ति संगठन की रणनीतिक दृष्टि को दर्शाती है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, व्यवहारकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

कुलदीप रजक का राजनीतिक सफर ग्राम पंचायत महमंद क्षेत्र से भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से शुरू हुआ। जमीनी स्तर पर सक्रिय रहते हुए उन्होंने मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता को संगठन की बड़ी ताकत माना जाता है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बधाइयों का सिलसिला जारी है। पार्टी को विश्वास है कि कुलदीप रजक अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in