August 23, 2026

रजनीश सिंह बने हाईकोर्ट बार एसोसिशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अमन केसरवानी ने दिया समर्थन

Share this

बिलासपुरहाईकोर्ट बार एसोसिएशन बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह के निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। रजनीश सिंह लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय से जुड़े रहे हैं और विभिन्न कानूनी व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।


इस अवसर पर कौशलेंद्र विधि महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अमन केसरवानी ने रजनीश सिंह को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व क्षमता अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक सहयोग के लिए ठोस पहल करेंगे।


अध्यक्ष बनने के बाद रजनीश सिंह ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in