August 23, 2026

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदानों पर दिखा खिलाड़ियों का दमखम

Share this

बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन सॉफ्टबॉल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिला। विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में पंजाब, सीबीएसई, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

ग्राउंड नंबर एक पर खेले गए मैचों में दिल्ली ने बिहार को 10–00 से हराया, जबकि सीबीएसई ने जम्मू-कश्मीर को 11–01 से करारी शिकस्त दी। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला मेजबान छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में दिल्ली को 02–01 से मात दी। इसके अलावा सीबीएसई ने तमिलनाडु को 10–00 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। ग्राउंड नंबर दो पर पंजाब की टीम पूरी तरह हावी रही। पंजाब ने चंडीगढ़ को 11–01 और मणिपुर को 12–00 के बड़े अंतर से पराजित किया। तेलंगाना ने हरियाणा के खिलाफ 10–00 से एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं जम्मू-कश्मीर ने विद्या भारती को 14–00 से हराकर अपनी मजबूती दिखाई। इसी मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने चंडीगढ़ को 11–05 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालक वर्ग अंडर-17 के मुकाबलों में राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की टीमों ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान ने सीबीएसई को 10–00 से हराया, जबकि छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 10–00 से शिकस्त दी। ओडिशा ने तमिलनाडु को 10–00 से पराजित किया, वहीं महाराष्ट्र ने राजस्थान के खिलाफ 10–00 से बड़ी जीत दर्ज की। ग्राउंड नंबर दो पर बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 14–00 से हराया, सीबीएसई ने महाराष्ट्र को 10–00 से पराजित किया, गुजरात ने बिहार को 08–02 से मात दी, चंडीगढ़ ने मणिपुर को 12–01 से हराया और मध्य प्रदेश ने ओडिशा को 02–00 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग अंडर-17 के मुकाबलों में भी रोमांच देखने को मिला। मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 16–00 से हराया, जबकि राजस्थान ने तेलंगाना को 11–00 से पराजित किया। हरियाणा ने तेलंगाना को 06–03 से मात दी। वहीं दूसरे मैदान पर विद्या भारती ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 06–05 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। पंजाब ने गुजरात को 06–01 से हराया और महाराष्ट्र ने गुजरात को 04–00 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम विभिन्न वर्गों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश कर रही है और आगे के मुकाबलों को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in