August 23, 2026

भाजपा महिला मोर्चा विजयपुर मंडल अध्यक्ष बनीं नंदनी मरावी, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

Share this

बिलासपुर, विजयपुर/तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विजयपुर मंडल की नई अध्यक्ष के रूप में नंदनी मरावी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष नंदनी मरावी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

नंदनी मरावी ने विशेष रूप से तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।

अपनी प्रतिक्रिया में नंदनी मरावी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विजयपुर मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर महिला मोर्चा को सशक्त किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा सके और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

नंदनी मरावी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस अवसर के लिए पुनः आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ कार्य करेंगी तथा भारतीय जनता पार्टी को विजयपुर मंडल में और अधिक मजबूत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in

RECENT POSTS