बिलासपुर, नगर निगम जोन क्रमांक-1, सकरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3, साईं नगर उसलापुर-अमेरी स्थित रतबंधा तालाब के सौंदर्याकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया..बिलासपुर – शहर तेजी से स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है,
लेकिन बढ़ती आबादी और शहरीकरण के दबाव में जल संरक्षण और निस्तारीकरण के प्रमुख स्रोत तालाब लगातार सिमटते जा रहे हैं, ऐसे में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले तालाबों के संरक्षण और सौंदर्याकरण की दिशा में प्रशासन और नगर निगम द्वारा ठोस पहल की जा रही है..इसी कड़ी में नगर निगम जोन क्रमांक-1, सकरी अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3, साईं नगर उसलापुर-अमेरी स्थित रतबंधा तालाब के सौंदर्याकरण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया.. कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं..इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं.. सड़कों, तालाबों, बिजली, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और रतबंधा तालाब का सौंदर्याकरण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है..महापौर पूजा विधानी ने कहा कि, शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के साथ-साथ तालाबों को बचाना और संवारना नगर निगम की जिम्मेदारी है।
इसी सोच के तहत शहर के विभिन्न तालाबों का सौंदर्याकरण किया जा रहा है, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
वार्ड पार्षद किरण राजेन्द्र टंडन ने बताया कि रतबंधा तालाब क्षेत्र का प्रमुख तालाब है, जिसमें सालभर पानी रहता है। यह तालाब क्षेत्र के 3000 से अधिक परिवारों के निस्तारीकरण का मुख्य स्रोत है। ऐसे में इसका सौंदर्गीकरण क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा..
वहीं पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने कहा कि, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से सौंदर्गीकरण के बाद तालाब परिसर में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक, बच्चों के लिए पार्क, और चौपाटी की तर्ज पर विकास किया जाएगा, जिससे यह स्थान न केवल जलस्रोत बल्कि सामाजिक और मनोरंजन का केंद्र भी बनेगा..
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी