June 24, 2026

हाउसिंग बोर्ड कचना में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुलिस मितान ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

Share this

रायपुर कचना -के हाउसिंग बोर्ड कचना कॉलोनी में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलोनीवासियों के बीच आपसी संबंध, भाईचारा और सामूहिक रूप से मिल-जुलकर रहने की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन रायपुर पुलिस द्वारा गठित पुलिस मितान टीम के सहयोग से किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक संदेशों और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


इस अवसर पर विधानसभा थाना के टीआई शिवेंद्र राजपूत ने कॉलोनीवासियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और नशा मुक्ति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों और अनुशासन का पालन करने से ही सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण संभव है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास व सहयोग बढ़ाने में पुलिस मितान की भूमिका महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम में पुलिस मितान टीम के साथी रमेश वर्मा, वेणु मंजूरी, चंद्र नारायण निर्मलकर, दुलेश कुमार जोगी, ममता शर्मा, अशोक गेंदलें, ओजस्वी मानिकपुरी, नीरज निकुंज, रेखा साहू, गीता सेन सहित अन्य सहयोगी साथी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया।