June 26, 2026

रिवर व्यू में आरपीएफ के बैंड ग्रुप ने दी अपनी प्रस्तुति,देश भक्ति गीतों से सजी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या

Share this

बिलासपुर/25 जनवरी,2026/राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर रिवर व्यू में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

टी आर यादव की अगुवाई में बैंड ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की धुन पर इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् गीत से की गई,उसके बाद सारे जहां से अच्छा..ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे गीतों ने समां बांधा। देशभक्ति गीतों से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भागीदारी की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वन्देमातरम गीत आजादी शस्त्र है, वन्देमातरम गीत गाकर हमारे वीर सेनानियों ने हंसते हंसते देश के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस आह्वान से नई पीढ़ी में चेतना का संचार हो रहा है। साय ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चेतना थीम पर आधारित अभियान की संक्षिप्त जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक सर्व अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धर्मलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी,कमिश्नर सुनील जैन,बिलासपुर आईजी राम गोपाल गर्ग,आयुक्त नगर निगम प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत एमआईसी सदस्य,पुलिस नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in