बिलासपुर 25 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराएंगे।
वे राज्य की जनता के नाम संदेश वाचन के साथ ही परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तमाम तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।
समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि विष्णु देव साय का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.06 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 9.18 बजे मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा। प्रातः 9.39 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही एवं इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगाी। इसके पश्चात प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा तथा 11.15 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। समारोह में विभागों द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राजपूत करणी सेना महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
पदोन्नति,पदस्थापना से लेकर अनुकंपा नियुक्ति और अटैचमेंट तक के मामलों में अभिलेखों की जांच की मांग; संयुक्त संचालक से व्यक्तिगत मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने सौंपा विस्तृत पत्र
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने सक्ती जिले का किया प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना डभरा का किया निरीक्षण