August 23, 2026

करगी रोड कोटा शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share this

बिलासपुर, नगर के डी.के.पी. स्कूल खेल मैदान में शहीद वीर नारायण सिंह की याद में अखिल भारतीय प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का भव्य आयोजन 23, 24 एवं 25 जनवरी को तीन दिवसीय रूप में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कबड्डी खेल प्रेमी एवं नामी खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, आंध्रप्रदेश सहित देश के 12 राज्यों की सशक्त कबड्डी टीमें कोटा पहुंच रही हैं।

प्रतियोगिता को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं के साथ खेलने व सीखने का अवसर मिलेगा तथा कोटा नगर की खेल पहचान को मजबूती मिलेगी। इस खेल महाकुंभ में लाखो पुरस्कार हॉकी, फुटबाल सहित पहाड़ी ग्राउंड के लिए एस ई सी एल की मदद से डी के पी ग्राउंड, पहाड़ी ग्राउंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की कोशिश की जा रही है कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद तोखन साहू,सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने की संभावना है ,अतः खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 51 हजार रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 35 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच को 7,500 रुपये, बेस्ट रेडर को 5,000 रुपये, प्रत्येक मैच में 500 रुपये, राइट कॉर्नर, लेफ्ट कॉर्नर, राइट कवर एवं लेफ्ट कवर के लिए 2,000-2,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के मुख्य मार्गदर्शक एवं संरक्षक विधायक अटल श्रीवास्तव हैं। आयोजन को लेकर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों ने नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in