बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत एलडीसी (सहायक ग्रेड-3) और यूडीसी (सहायक ग्रेड-2) पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया तेज हो गई है। पदोन्नति के लिए ओपन काउंसिलिंग आज हो रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 22 कर्मचारियों को एलडीसी से यूडीसी के पद पर पदोन्नत किए जाने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। काउंसिलिंग 26 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक काउंसिलिंग होगी, जबकि देर से पहुँचने वाले कर्मचारियों के लिए दोबारा समय दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक तय किया गया है। काउंसिलिंग के दौरान पदोन्नत कर्मचारियों को उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार स्थान चयन का अवसर दिया जाएगा।
महिला, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारियों को आवागमन की सुविधा को देखते हुए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद शेष कर्मचारियों का पदांकन किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होता या असहमति जताता है, तो उसे उपलब्ध बचे हुए रिक्त पदों पर पदस्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
राशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, बकाया भुगतान और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर खाद्य सचिव, संचालक व उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या