बिलासपुर, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, माननीय तोखन साहू 16 से 18 जनवरी 2026 तक असम एवं मणिपुर के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान वे केंद्र सरकार की शहरी विकास एवं आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
अपने दौरे की शुरुआत 16 जनवरी को नई दिल्ली से करेंगे। सुबह इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल रीसाइक्लिंग इनक्यूबेशन समिट में वे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे हवाई मार्ग से गुवाहाटी पहुंचेंगे। गुवाहाटी में असम के माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट तथा माननीय मुख्यमंत्री से बैठक प्रस्तावित है। इस दिन रात्रि विश्राम ब्रह्मपुत्र स्टेट गेस्ट हाउस, गुवाहाटी में होगा।
17 जनवरी को साहू गुवाहाटी से इम्फाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इम्फाल पहुंचने के बाद राज्य अतिथि गृह में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की चल रही योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही CPWD, HUDCO एवं NBCC के साथ विभागीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। दोपहर बाद वे काकचिंग जिले के लिए रवाना होंगे, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर बैठक करेंगे। इस दिन का रात्रि विश्राम काकचिंग गेस्ट हाउस में निर्धारित है।
18 जनवरी को काकचिंग से विभिन्न परियोजना स्थलों के निरीक्षण, स्वयं सहायता समूहों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वे इम्फाल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और सायं राजधानी लौटेंगे।
यह दौरा असम और मणिपुर में केंद्र सरकार की आवास, शहरी अधोसंरचना, स्वच्छता एवं विकास योजनाओं की प्रगति को गति देने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर लाभार्थियों से संवाद को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी