August 23, 2026

145 लोगों को मिला है संस्था में संरक्षण, संस्था द्वारा 795 लोगों का किया जा चुका है पुनर्वास

Share this

बिलासपुर, 15 जनवरी 2026/ कमिश्नर सुनील जैन एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोनी में संचालित हॉफ वे होम संस्था का निरीक्षण किया।

राज्य मानसिक चिकित्सालय में इलाज के बाद स्वस्थ हुए मरीजों को संक्रमणकालीन व्यवस्था के तहत उन्हें यहां संरक्षण दिया जाता है। महिला एवं पुरूष मिलाकर फिलहाल 145 लोगों को यहां संरक्षण दिया गया है। संरक्षित किये गये लोगों को इस दौरान संस्था द्वारा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है एवं उनका पुनर्वास किया जाता है। अब तक संस्था द्वारा 795 स्वस्थ हुए मरीजों का सफलता पूर्वक पुनर्वास किया जा चुका है। संस्था का संचालन मां डिण्डेश्वरी शिक्षा समिति द्वारा किया जाता है। संभागायुक्त ने संस्था का निरीक्षण कर निवासरत लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया और संस्थान के सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की परीविक्षा अधिकारी सरस्वती रामेश्री एवं संस्था के सचिव प्रमोद शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in