August 23, 2026

बिलासपुर केंद्रीय जेल में फायर मॉक ड्रिल: आग पर काबू पाने का अभ्यास

Share this

बिलासपुर, 12 जनवरी 2026/महानिदेशक नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा एसडीआरएफ। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा जिला कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला कमांडेंट एवं जिला फायर ऑफिसर दीपांकुर नाथ के निर्देशन में केंद्रीय जेल बिलासपुर में स्टेशन फायर ऑफिसर वेद नारायण सेन के पर्यवेक्षण में नगर सेना, फायर, एसडीआरएफ परसदा एवं बिलासपुर की टीम द्वारा फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान अग्नि के विभिन्न प्रकार जैसे सॉलिड फायर, लिक्विड फायर, गैस फायर के बारे में बताया गया एवं अग्नि के विभिन्न प्रकारों को किस प्रकार के स्टिंगविशर एजेंट के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है,के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही फायर ट्रायंगल की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात फायर का लाइव मॉक ड्रिल करके दिखाया गया। जिसमें केंद्रीय जेल बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वयं आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। इस मॉक ड्रिल में केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेलर बृजेश साहू जेल के अन्य कर्मचारीगण, एसडीआरएफ से दुर्गेश राठौर एवं टीम फायर से मोहन साहू और टीम उपस्थित रहे ।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in