August 23, 2026

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट, रामायण एवं भागवत कथा आयोजनों में सहभागिता कर कर्म और मर्यादा के संदेश को किया रेखांकित

Share this

बिलासपुर, 12 दिसंबर 2026/ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास के संकल्प और उपलब्धियों को दर्शाने वाली ‘मुख्यमंत्री संसदीय संकुल विकास परियोजना (2021–25)’ पर आधारित पुस्तिका मुख्यमंत्री जी को भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, अधोसंरचना विस्तार एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इसके पश्चात साहू ने ग्राम पीपर पारा में त्रिभुवन यादव जी के निवास पर, ग्राम खैरवार एवं ग्राम तेली मोहतरा (लोरमी) में आयोजित नवधा रामायण पाठ में सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग का सर्वोच्च उदाहरण है। रामायण हमें यह सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, सेवा और कर्म के मार्ग पर अडिग रहकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ग्राम गैंजी, लोरमी में डॉ. उदय जायसवाल जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री मटुक राम जायसवाल जी की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी सम्मिलित हुए।

साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता और भागवत कथा मानव जीवन में कर्म की प्रधानता, निष्काम भाव और लोककल्याण के मार्ग को स्पष्ट करती है। भागवत का संदेश हमें यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के लिए उपयोगी बने।

तोखन साहू ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएँ हमारे सामाजिक जीवन की आधारशिला हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्श और भागवत का कर्म-सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों, परिश्रम और सेवा भाव को नई ऊर्जा मिलेगी।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in