बिलासपुर .छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले के चार ब्लॉकों में 25 झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक को सील किया गया है, साथ ही उनकी दवाइयां भी जब्त कर ली गई है. जिले में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई में जुटा है.
झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ बिलासपुर जिले के चार ब्लाक में कार्रवाई की गई. दो दिन में 25 झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक को सील कर दवाइयां जब्त की गई है. इससे पहले 65 क्लीनिक सील किए जा चुके हैं. कोटा, मस्तूरी, बेलतरा और बिल्हा ब्लाक में झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिक पर कार्रवाई हुई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 90 क्लीनिक सील किया है.
बता दें कि बिलासपुर जिले के चारों ब्लाक को मिलाकर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) ने 165 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर और भी जानकारियां मंगाई है. जिस पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत