June 25, 2026

पटवा नामदेव समाज रायगढ़ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 25 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा की

Share this

छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज इकाई रायगढ़ द्वारा अपना वार्षिक स्नेह सम्मेलन बाल मंदिर सक्तिगुड़ी चौक रायगढ़ में आयोजित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय ओ.पी.चौधरी(वित्त मंत्री छ ग शासन),अध्यक्षता माननीय जीवर्धन चौहान(महापौर न नि रायगढ़),विशिष्ट अतिथि माननीय डिग्री लाल साहू,  प्रवेश पटवा केंद्रीय अध्यक्ष  राघवेन्द्र नामदेव प्रांतीय महासचिव,  सौरभ पटकर प्रांतीय कोषाध्यक्ष ,गोपाल नामदेव उपाध्यक्ष,  डायमंड नमदेव संरक्षक एवम  शशिकांत पटवा जिला अध्यक्ष कोरबा ,ब्रिज किशोर नमदेव,परमेश्वर नामदेव, जिला रायगढ़ अध्यक्ष घनश्याम पटवा, सुनील नमदेव,सूरज,उपस्थित रहे

प्रांतीय अध्यक्ष  प्रवेश पटवा द्वारा समाज का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए रायगढ़ समाज के लिए सामुदायिक भवन की मांग एवम प्रतिभावन समाज के बच्चों को आर्थिक सहयोग हेतु माननीय मंत्री जी से मांग रखी

मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए  चौधरी जी ने संत नामदेव जी की समाज मे मार्गदर्शन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगो को उनके बताए पदचिन्हों पर चलने हेतु आग्रह किया।उन्होंने रायगढ़ जिले के सरिया में समाज के लिए 25 लाख सामुदायिक भवन हेतु घोषणा किया।एवम 25 समाज के प्रतिभावान बच्चों को 10-10 हजार शिक्षा हेतु प्रदान करने की घोषणा की

कार्यक्रम में शोभायात्रा, झांकी,प्रतिभावन सम्मान,पदाधिकारियों का सम्मान,बच्चों का रंगोली, नृत्य आदि पर सम्मान किया गया

कार्यक्रम का संचालन  पुष्पा नमदेव, संदीप नामदेव द्वारा किया गया।अंत मे आभार जिला अध्यक्ष रायगढ़  घनश्याम पटवा द्वारा किया गया।