बिलासपुर, 03 जनवरी 2026 “॥ सर्वभूतहिते रताः ॥” के भाव को साकार करते हुए रोटी बैंक बिलासपुर द्वारा दीन-दुखियों, असहायों, जरूरतमंदों तथा सड़क व फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले प्रभुजनों के लिए निरंतर नित्य निस्वार्थ सेवा का कार्य किया जा रहा है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पौष पूर्णिमा (स्नान दान पूर्णिमा) के पावन अवसर पर समाजसेवी सुनील यादव जी भैया, रेवती यादव जी एवं उनके परिवार द्वारा रोटी बैंक बिलासपुर के सेवा कार्य में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

पौष पूर्णिमा का दिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। ऐसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना वास्तव में मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। सुनील यादव परिवार द्वारा किए गए इस सहयोग से अनेक भूखे लोगों को भोजन प्राप्त हुआ और उनके चेहरों पर मुस्कान आई।
रोटी बैंक बिलासपुर लंबे समय से यह संकल्प लेकर कार्य कर रहा है कि “कोई भी भूखा न रहे।” संस्था के स्वयंसेवक प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित करते हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटाने का कार्य करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, करुणा और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
इस अवसर पर रोटी बैंक बिलासपुर की ओर से सुनील यादव जी, रेवती यादव जी एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भगवान उन्हें एवं उनके परिवार को सदा सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें, उनके अन्न और धन के भंडार सदैव भरपूर रहें तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
रोटी बैंक बिलासपुर ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे और मानवता की यह सेवा निरंतर चलती रहे।
कोई भी भूखा न रहे .. 🙏🙏
रोटी बैंक बिलासपुर 🙏🙏
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी