August 23, 2026

कोनी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई,कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

Share this

बिलासपुर, 3 जनवरी 2026/नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है,शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने निकलें कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन 8 की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तैयार किए गए मार्ग को तोड़ा और लगाए गए पोल को हटाया।

कोनी में खसरा नंबर 235 भूमि स्वामी केशव पाण्डेय,वीणा, अभिषेक और अंकित पाण्डेय द्वारा लगभग दो एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था,इसी तरह गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने और कंचन विहार के पीछे खसरा नंबर 191/1,191/6 191/2,191/5,191/3 और 191/4 में धीरेन्द्र पाण्डेय की जमीन पर स्वयंराज बिल्डर द्वारा तीन एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर इन दोनों भूमि पर कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि आगे भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण पर दो को नोटिस

व्यापार विहार में प्लेनेटेरियम के पास नियम विरूद्ध भवन निर्माण पर कैलाश माघवानी और व्यापार में ही बी 9 की भूमि में अनुमति विपरीत निर्माण पर आशीष अग्रवाल,अमर अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।

Editor in chief at  | +91 7415187590 | Website |  + posts

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in