बिलासपुर, 29 दिसम्बर 2025/ उप मुख्यमंत्री-सह-नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले दो वर्षों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। इसी दिशा में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, आवास योजनाओं तथा शहरी परिवहन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमृत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में व्यापक सुधार देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में नगरीय निकायों को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, ई-गवर्नेंस को मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं को सरल और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही हरित क्षेत्रों के विकास, वर्षा जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
पत्रकार-वार्ता में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ दुष्यंत कुमार रायस्त और अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।
अंत में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार नगरीय विकास को जनहित से जोड़ते हुए शहरों को आधुनिक और रहने योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी