बिलासपुर। कोटा विकासखंड एवं रतनपुर क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोटा के बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत कोटा और रतनपुर क्षेत्र के कुल 263 बूथों में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 43,983 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बाजार एवं रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
बीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि 22 एवं 23 दिसंबर को ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक नहीं ले पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी। इस दौरान माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और अभियान में सहयोग करें। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान अत्यंत आवश्यक है और सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत