बिलासपुर, 19 दिसम्बर 2025/बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार सोसाइटी कार्यालय में 26 दिसम्बर को नामांकन प्रस्तुत किये जाएंगे। 29 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन पत्रों की वापसी, अंतिम सूची का प्रकाशन तथा प्रतीक चिन्हों का आबंटन 30 दिसम्बर को किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 4 जनवरी, रिक्त पदों हेतु सहयोजन 5 जनवरी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए बैठक की सूचना 6 जनवरी को एवं 10 जनवरी 2026 को मतगणना होगी।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in



More Stories
सेंट जेवियर स्कूल प्रकरण को लेकर फूटा जनाक्रोश, सर्वसेन समाज ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन कैदी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बायोमेट्रिक के साथ ओटीपी विकल्प भी लागू हो, राशन हितग्राहियों को हो रही परेशानी – रवि परयानी