बिलासपुर, इस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 12.12.2025 को डॉ. शुभा गरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रॉस के निर्देशन में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से युवोदय योजना से जुड़े कुल 43 युवाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण गिरीश चंद्र दुबे द्वारा दिया गया, जिसमें प्रतिभागियों को आयुष्मान कार्ड बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।
साथ ही, युवोदय योजना के उद्देश्य, लाभ एवं कार्यप्रणाली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी राजीव अवस्थी द्वारा दी गई। उन्होंने युवोदय से जुड़े युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए अधिक से अधिक आमजन को इन योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर प्रेस क्लब का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, पूर्व अध्यक्षों ने साझा की संघर्ष और इतिहास की यादें
बिलासपुर में ‘लीगल माइंड्स’ कोचिंग संस्थान का शुभारंभ, न्यायिक सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
खाना बनाने की बात पर हुआ विवाद, 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत