बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद द्वारा प्रकाशित प्रदेश की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका
‘जियोग्राफर्स टुडे’ (Geographers Today)का विमोचन राजधानी रायपुर में वरिष्ठ भूगोलवेत्ता डॉ. एच. एस. गुप्ता के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
यह पत्रिका अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यमों में प्रकाशित की जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य भूगोल विषय में शोध व अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरणीय चुनौतियों और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से जुड़े शोध कार्यों को व्यापक पहचान मिलेगी।

विमोचन के इस अवसर पर डॉ. जे. पी. शिवहरे, डॉ. टी. एल. वर्मा, डॉ. डी. डी. कश्यप, डॉ. पी. एल. चंद्राकर (सचिव) सहित भूगोल विषय से जुड़े कई प्रतिष्ठित विद्वान और प्राध्यापक उपस्थित रहे। परिषद का यह प्रयास युवा पीढ़ी में भौगोलिक अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने और शोधकर्ताओं को एक साझा अकादमिक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें Prabhat Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra
Prabhatsonchhatra@gmail.com
https://www.prabhatchhattisgarh.in


More Stories
बिलासपुर में 50 करोड़ से ज्यादा के सड़क प्रोजेक्ट्स की कलेक्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को अल्टीमेटम, धूल और जाम से राहत देने पर भी जोर
पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच 27अक्टूबर को हड़ताल पर रहेगीं
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा