June 24, 2026

टेकर ग्राम पंचायत में मधु निर्मलकर को अपार जनसमर्थन, नल छाप पर मुहर लगाने की अपील

Share this

 

 

बिलासपुर। ग्राम पंचायत टेकर में सरपंच पद के लिए प्रत्याशी मधु निर्मलकर को ग्रामवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वे लगातार ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और समाधान का आश्वासन दे रही हैं। गांव के प्रमुख चौपालों, गलियों और घर-घर जाकर वे जनता से मुलाकात कर रही हैं, जिससे उनके प्रति लोगों में भरोसा बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मधु निर्मलकर वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय रही हैं और हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उनकी ईमानदारी, सादगी और विकास के प्रति समर्पण को देखते हुए गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और युवा खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि वे सरपंच बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क निर्माण और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी।  चुनाव प्रचार के दौरान मधु निर्मलकर ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे नल छाप पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वे गांव के विकास कार्यों को गति दे सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से पंचायत का संचालन करेंगी और गांव को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करेंगी।

ग्राम पंचायत टेकर में चुनावी माहौल जोरों पर है और बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए मधु निर्मलकर की जीत की संभावनाएं मजबूत होती दिख रही हैं।